Skip to main content

"नादान परिंदे।"


~~"नादान परिंदे।"~~

कुछ इल्म की बात करते हैं, 
एक इंद्रजाल की बुनाई करते हैं।
दूर इस शहर की दौड़ धूप से, 
कुछ लोगों की बात करते हैं।
..
जिनसे ना मेरा कोई नाता है,
और शायद न ही तुम्हारा।
पर वे जितने तुम्हें अपने से लगते हैं, 
शायद उसे ज़्यादा नहीं
तो कुछ कम भी नहीं,
वे मेरे भी उतने ही अपने हैं!
..
जिनके होने का एहसास तुम्हें भी है,
और शायद मुझे भी है,
एक चिट्ठी आई है, 
उन अपनों के गाँव से।
..
आओ, तुम्हें सुनाता हूं-:
..
~~

वैसे तो कोई खास बात नहीं है,

बस यूं ही यह चिट्ठी लिख रहा हूं,

महामारी के चलते इस दौर में, 

इंसानों के बीच किसी अपने को ढूंढ रहा हूं।
..

चला गया था कुछ दूर मुझसे ,

यह बात कुछ साल पुरानी है।

शहर की इस दौड़ धूप के बीच 

मैंने भी अपनी एक शाखा गंवाई है।
..

अब खोज रहा हूं,

इस शहर की भीड़ में 

अपने से अलग हुई शाखा को। 

सींचा है जिसे बचपन में ,

अपने लहु और पसीने से, 

अब उसी शाखा की 

अपने कर्त्तव्य को पूरा करने की रात आई है।

..
क्यों जनाब, यह इतनी भी क्या रुसवाई है?
..

क्या मेरा?

कब तक मेरा?

सबकुछ तो इस गाँव में तुम्हारा ही है।

बस अब पल दो पल की सांस बाकी है, 

मेरे जीवन के सार

की यह आखरी चौपाई है।

अब बस शैय्या पर कुछ दिन की चढ़ाई है, 

तुम्हारी आस में यह आंखें घर की दहलीज़ पर बिछाई हैं।

देखने की बात बस इतनी सी है,

की मौत पहले आती है 

या तुम! 

-तुम्हारा कोई अपना।

~~

..

एक ऐसी ही चिट्ठी पिछले 15 सालों से,
मेरे घर के दरवाज़े पर हर माह आती है।
हर बार कुछ अलग शब्दों से पूर्ण, 
कुछ अलग बातों के साथ!
पर एक बात इन सभी संदेशों में सामान्य थी 
और वह हैं
इन संदेशों में छिपे भाव।
मैं अक्सर यह संदेश पढ़ कर 
एक उत्तर भेज दिया करता था,
की अब उनका पुत्र यहां नहीं रहता।
पर इस बार मैं नहीं भेज पाया।
..
और भेजता भी कैसे?

एक यहीं आस में तो वह जी रहे हैं,

कि इस शहर के बीच,

इन ऊंची इमारतों में 

एक आशियाना उनके किसी अपने का भी होगा।

जहां तक गाँव से संदेशा पहुंचने में कुछ अधिकतर समय लगता होगा!

किसी के 15 साल का वक़्त कह लो और किसी की पूरी ज़िंदगी! 

पर संदेशा पहुंचता ज़रूर होगा। 

शहर है, आखिर क्यों नहीं पहुंचेगा?
..
एक मरता हुआ व्यक्ति 
जिसके लिए आज भी उसका कोई अपना 
इस शहर की भीड़ में कहीं
एक घर बसाए बैठा है, 
कुछ शहरी इंसानों के बीच 
अपनों से दूर हो बैठा है।
मानो जैसे एक नादान परिंदा खुले आसमान में कहीं उड़ सा गया है!
इंसानों की इस भीड़ में किसी अपने का कुछ खो सा गया है।
एक सिरफिरा इस अनंत शून्य में कहीं लुप्त हो सा गया है।
..
न मालूम अब मुझे, 
न मालूम अब तुझे 
अगले माह की दूसरी तारीख़ को 
कोई चिट्ठी आएगी या नहीं!
..
पर इन सब से परे कुछ अपनों की याद ज़रूर आएगी।
जिनसे ना मेरा कोई नाता है,
और शायद न ही तुम्हारा।
पर वे जितने तुम्हें अपने से लगते हैं, 
शायद उसे ज़्यादा नहीं
तो कुछ कम भी नहीं,
वे मेरे भी उतने ही अपने हैं!
..
कुछ इल्म की बात करते है, 

एक इंद्रजाल की बुनाई करते हैं,

शहर में रहकर आज हम,

शहर वालों की बात करते हैं!

- क्रेवenly kaफ़िर✍️✌️

Comments

Popular posts from this blog

Art of Judging People V/S Fear of Getting Judged

Do you ever stop yourself from doing something just because of “ log kya kahenge ”? I do! In fact, I’ve judged myself more than anyone else ever has. There are days when we judge others, but the harshest judgment often comes from within. My own vision shackled me with invisible chains.  A constant fear that kept me from being myself: Fear of dancing in public. Fear of getting clicked (what if I look old, not good enough?). Fear of wasting potential, of not living up to “standards.” The Weight of Opinions Over time, these fears weren’t even mine. They were borrowed from the world around me: Too much affection in public? "Wrong. Don't do it!" Getting drunk? “Good people, don’t do that.” Dating someone? “Weren’t you supposed to make it big, first?" Our society writes invisible rules, and we live inside that 10x10 room of opinions. The walls keep closing in, until one day people say, “ Aadmi acha tha, potential bohot tha, bura hua! ” The Circle of Judgement The circle o...

Skeptical Trajectory

Skeptical Trajectory! Often, I think of nth possibilities, Of twisting the "things", "paths" and "crossroads"! You see,  I'm trying!  .. I'm trying to fix:  The Skeptical Trajectory That has caged me  For time  I can't give an account of! .. Throughout my teenage, I have been a follower Definitely, not of the right deeds  But of simple "defined traits" pattern. .. "शायद, यह नज़रिया कभी मेरा था ही नहीं। और शायद कभी पूरी तरह बन भी नहीं पाया। यूं समझो की ऊंची दीवारों के इस 8X8 के कमरे में एक मैं हूं और कमरे की दीवार में जो सुराख है, वहां से आती रोशनी मेरा नज़रिया भी और दुनिया देखने का दायरा भी।" .. The Skeptical Trajectory, That I had chosen to follow! It's funny,  You know! It is!  .. Sometimes, at night; I sit on the floor,  Against the dark, Extra for a minute, A Minute turning into hours As I watch the night sky full of stars!  .. There are nights; a bit darker ones, Full of dangling eeriness!  That makes me...

The Growing Bud

"She was like a mirror, too fragile to handle but still helps to reflect till her last shattered piece mixes with sand dust!" Yes, you read it right. She was too fragile to handle. But she was the one who was around me during all the tough times. Maybe we belong to a different community or culture but she understood me more than the one who classifies under the same banner as 'I'. She was someone special! No, not a lover she was. She was the one who always cared the most. A kind of true friend.The one you find in a lifetime or more. Maybe she was confused with someone else but a true 'girl   friend' she is. See, I left a space between that word and I really meant that. Space I left here, ain't a stereotype but a space that is to be filled when I gonna realise that finally, I could pay her debt. The debt for being so supportive and caring towards me.A kind of best protagonist type from a happy ending Bollywood movie where good triumphs over evil....