I do!
In fact, I’ve judged myself more than anyone else ever has. There are days when we judge others, but the harshest judgment often comes from within. My own vision shackled me with invisible chains.
A constant fear that kept me from being myself:
- Fear of dancing in public.
- Fear of getting clicked (what if I look old, not good enough?).
- Fear of wasting potential, of not living up to “standards.”
The Weight of Opinions
Over time, these fears weren’t even mine. They were borrowed from the world around me:
Too much affection in public? "Wrong. Don't do it!"
Getting drunk? “Good people, don’t do that.”
Dating someone? “Weren’t you supposed to make it big, first?"
Our society writes invisible rules, and we live inside that 10x10 room of opinions. The walls keep closing in, until one day people say, “Aadmi acha tha, potential bohot tha, bura hua!”
The Circle of Judgement
The circle of judgement (“nazariye ke daayre”) will never fully disappear. I’ve felt the same throughout! I still judge. But it took me years of life lessons, a few failed friendships, getting blocked more times than I’d like to admit, and a bit more clarity to finally decipher it.
If there’s an art to overcoming judgment, maybe I should learn it. But for now, I’ve realized one thing - making peace with fear is more important than trying to erase it.
Keeping all the feelings at bay, I tried to write something:
कभी-कभी मैं ख़ुद को आईने में देखने से डर जाता हूँ,
मानो अपनी ही नज़रों, अपने ही आँकलन से कहीं डर जाता हूँ।
..
कभी-कभी ये ज़्यादा सोचना,
अपने ही ख़यालों में उलझे रहना,
अपने आप में ही एक दायरे में सिमट जाना,
मानो ख़ुद का ख़ुदी से ही रूठ जाना।
..
हक़ीक़त से परे
उन मुलाक़ातों में,
जो कभी हुई ही नहीं,
कुछ उनसे जो हैं ही नहीं,
शायद कभी मेरे अपने थे भी नहीं।
..
मानो जैसे डर अनेक,
ख़याल अनंत,
मैं एक,
मेरे भाग अलग।
भागों में अध्याय कई,
नज़रों से उतरे,
कभी भाए नहीं,
दिल ने शायद अपनाए नहीं,
कैसे अब ये जताए कहीं!
..
मन का मन से ही रूठ जाना,
ख़ुद अपनी ही नज़रों से उतर जाना,
सबके साथ चलकर भी पीछे रह जाना,
दौड़ में भागते हुए अपनों से ही बिछड़ जाना।
..
निष्कर्ष निकालते-निकालते
अक्सर ख़ुद को ही हारता देखना,
ये कैसा मायाजाल है?
बस एक आईना,
मैं,
और मेरे शब्दों का जनसैलाब।
..
जो आए दिन
मुझे खड़ा करता है
इन सवालों के कठघरे में,
जहाँ किसी से मिलना तो दूर,
मैं बिना मिले बात करने से भी डरता हूँ।
..
पूछे मुझसे कोई - यह क्या है?
मैं शून्य,
मुझसे ही शून्य,
शून्य में, मैं
बिन शब्द
और ये अँधेरा कायम है।
मैं और अंधेरा, बिना शब्दों का हिसाब।
..
कुछ तो है
इस रात की चुपी में,
जहाँ कहने को बाहर शांति है
पर दिमाग़ में शोर थरथराने वाला।
बाहर सुकून, भीतर हलचल की रोशनी में!
..
कहने को तो ये अल्फ़ाज़ अपने,
नज़रिया भी,
पर ये अक्सर मेरा ज़्यादा सोचना
बस बनता है तो एक और ज़रिया
ख़ामियों को देखने का,
कभी अपनाने का
और कभी उनमें डूब जाने का -
कभी ख़ुद की,
कभी किसी और की।
और फिर से मेरा उन गहराइयों में खुद को ढूंढना!
..
शायद नज़रिया भी मेरा,
सोचना भी अपना,
ख़्वाबों का सिमटना भी मेरा,
ख़ुद की नज़रों में
नज़रों से उतरना भी हमारा।.
..
ये डर,
मैं
और मेरा सच।
P.S. -: I still judge people at clubs, and I still avoid getting clicked. But maybe… someday, I’ll step out of that circle.

I'll recommend you to write a book once in your lifetime on the themes you like ... don't know but saw an author/writer/poet in you ..!! All the best 👍🏻
ReplyDelete